भदोही, मई 4 -- भदोही, संवाददाता। 33 केवी सिविल लाइन भदोही के फीडरों में पोल एवं कंडक्टरिंग तार को बदलने का काम होगा। ऐसे में पांच से लेकर सात मई तक 11 फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह छह से लेकर 10 बजे दिन तक बाधि रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड भदोही ने बताया कि पांच से लेकर सात मई तक सुबह छह बजे से लेकर 10 बजे दिन तक 33 केवी सिविल लाइन भदोही पर बीपी 2024-25 के तहत पोल एवं कंडक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। ऐसे में सब स्टेशन 33/11 केवी उपकेंद्र भदोही तथा 33/11 केवी उपकेंद्र फत्तुपुर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। फीडर-33 केवी सिविल लाइन भदोही, 11 केवी इंद्रामिल फीडर, 11 केवी कुशियरा फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, 11 केवी नेशनल फीडर, 11 केवी कॉलोनी फीडर, 11 केवी दशरथपुर फीडर, 11 केवी ममहर फीडर, 11 केवी मर्यादपट्टी फीडर की बत्ती गुल रहे...