सीवान, जनवरी 19 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली क्रिकेट ग्राउंड पर आगामी 11 फरवरी से वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य संचालक मनोज कुमार यादव ने बताया कि लगातार 12 सालों की तरह इस साल भी भव्य टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है। जिसमें कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इसका उद्घाटन मैच 11 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं दुसरा मैच 12 को, तीसरा मैच 13 को तथा चौथा मैच 14 फरवरी को खेला जायेगा। वहीं पहला सेमीफाइनल मैच 15 फरवरी तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के कॉमेंटेटर उपेन्द्र पांडेय के अलावा सहयोगियों में शारिक इमाम, वीरेंद्र यादव, सतीश यादव, सद्दाम अली, शेख अरमान, सोनू कुमार, महेश यादव, नवीन कुमार, रंजीत कुमार, शाहनवाज आलम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.