जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने टाटा कंपनी के लिए माल ढुलाई करने वाले करीब 7 हजार ड्राइवरों के अधिकारों के लिए 11 फरवरी को चक्का जाम हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन का दावा है कि हड़ताल से कंपनी के उत्पादन पर व्यापक असर पड़ेगा।बुधवार को आयोजित बैठक में ड्राइवरों ने एकजुट होकर रणनीति बनाई। अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने झारखंड सरकार के न्यूनतम वेतन न देने, खराब पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल नाम पर अवैध वसूली और नए टेंडरों का विरोध जताया। टाटा स्टील, ट्यूब, टिनप्लेट व सीआरएम बारा पार्किंग गेट जाम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.