11 पेड़ काट डाले, तीन के खिलाफ केस
बांदा, जून 26 -- बदौसा। थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई और भंडारण के मामले में वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डढ़वामानपुर बीट के वन दरोगा ओम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 24 जून को बदौसा बैरियर स्थित एक प्लॉट के सोहराव पुत्र महमूद निवासी दुबरिया के वन विभाग की टीम ने जांच की। 'जांच में प्लॉट में प्रतिबंधित प्रजाति के 11 पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। इनमें सात सागौन और चार अन्य प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ शामिल बताए गए हैं। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर सुपुर्दगी में दे दिया। जांच में पाया गया कि उसरापुरवा निवासी महबूबा व बदौसा निवासी धर्मेंद्र कुमार सोनकर पुत्र गोपालदास सोनकर के द्वारा लकड़ी रखी गयी है। आरोप है कि बिना सक्षम अनुमति के प्रतिबंधित वृक्षों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.