फरीदाबाद, जून 19 -- पलवल, अजित कुमार। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होडल थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 पेटी शराब और बीयर तथा एक सेलेरियो कार बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने स्वास्तिक सिटी के पास नाकाबंदी कर सेलेरियो कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से पांच पेटी देशी शराब, पांच पेटी बीयर और एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी साहिल लुथरा और सुमित सैनी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 11 लाख की अंग्रेजी शराब सहित अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- आम से लदे ट्रक से भारी मात्रा में केन बीयर बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...