लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 11 पीड़ितों के साथ हुई कुल 1,99,426 रुपये की ऑनलाइन ठगी की रकम सकुशल बरामद कर उनके खातों में वापस करा दी। शुक्रवार को साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के खातों को होल्ड, फ्रीज कराया और बैंकों के सहयोग से पूरी रकम पीड़ितों को वापस दिलाई। पुलिस ने जिनके रूपए वापस कराए, इनमें राहुल कुमार के साथ क्रेडिट कार्ड फ्रॉड माध्यम से दस हजार रूपए, अभिषेक वर्मा के साथ यूपीआई के माध्यम पांच हजार रूपए की धोखाधड़ी हुई, इनके रूपए वापस आए। ऐसे ही आनन्द कुमार के साथ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 14,500 रूपए, अमन अंसारी के साथ यूपीआईडी के माध्यम से 29 हजार 980 रूपए की, मुनेर सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से 21,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.