हापुड़, मई 8 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हबिसपुर बिगास के जंगल में स्थित 11 नलकूपों से चोर स्टार्टर, केबिल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बागड़पुर निवासी किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव हबिसपुर बिगास के जंगल में उनका नलकूप है। उसके नलकूप के आसपास करीब दस अन्य किसानों के भी नलकूप लगे हुए हैं। आरोप है कि चार मई की रात चोरों ने नलकूपों को निशाना बनाते हुए स्टार्टर, बिजली की केबिल और अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब किसान अपने-अपने नलकूपों पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। किसानों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी वरुण मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.