बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। पर्यटन विभाग ने बस्ती में पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के तहत विभिन्न विधानसभाओं में 11 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। यह परियोजनाएं नौ करोड़ की हैं। परियोजनाओं के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि समस्त कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करे, जिससे इसका लाभ श्रद्धालुओं को समय से मिल सके। इन परियोजनाओं में अधिकांश धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधा व सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। यह जानकारी देते हुए पर्यटन कार्यालय बस्ती ने बताया कि इन परियोजनाओं का प्रस्ताव बस्ती से विभिन्न जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने दिया था। इसकी स्वीकृति प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। स्वीकृत परियोजनाओं में हर्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.