लंदन, अप्रैल 15 -- ब्रिटेन और जापान समेत 11 देशों के वित्त मंत्रियों ने ईरान जंग में तबाह हुए मध्य-पूर्व के मुल्कों की 'समन्वित' आर्थिक मदद की अपील की है। इन देशों ने बुधवार (15 अप्रैल) को विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से अपील की है कि प्रभावित देशों को "समन्वित आपातकालीन सहायता" उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरत के हिसाब से वित्तीय मदद और लचीले टूलकिट उपलब्ध कराए जा सकें। ब्रिटिश सरकार द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में मंत्रियों ने कहा, "हम IMF और विश्व बैंक से अपील करते हैं कि वे ज़रूरतमंद देशों को समन्वित आपातकालीन सहायता प्रदान करें; यह सहायता उन देशों की परिस्थितियों के अनुरूप हो और इसमें उनके पास उपलब्ध सभी संसाधनों और लचीलेपन का पूरा इस्तेमाल किया जाए।" बयान में आगे कहा गया है, "अगर ईरान-अमेरिका के बीच शत्रुता फिर से शुरू हु...