मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- साहेबगंज। नगर परिषद के थाना रोड स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 22 मार्च से शुरू होगा। मंदिर के पुजारी सुदामा दास ने बताया कि इसको लेकर आयोजन समिति गठित की गई है। इसमें मनीष कुमार को अध्यक्ष, दीनानाथ प्रसाद को उपाध्यक्ष, कन्हैया चौधरी को सचिव तथा ललित कुमार व सुमेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि 22 मार्च रविवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद आचार्य निशांत कुमार के द्वारा पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश कराया जाएगा। कथावाचक प्रियाशरण भक्तमाली कथा वाचन करेंगे। इसका समापन 31 मार्च को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.