नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Vedanta Q4 results: मेटल सेक्टर की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) इन दिनों शेयर बाजार में जबरदस्त सुर्खियों में है। कंपनी का शेयर लगातार 11 दिनों तक तेजी में रहने के बाद नए ऑल-टाइम हाई Rs.787.85 तक पहुंच गया है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को साफ दिखाता है। खास बात यह है कि यह तेजी ऐसे समय आई है, जब कंपनी के Q4 रिजल्ट आने वाले हैं और ब्रोकरेज हाउस इसके मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेहतर कमोडिटी प्राइस, खासकर एल्यूमिनियम और जिंक में उछाल और लागत में सुधार कंपनी के मुनाफे को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है। यह भी पढ़ें- विजय केडिया ने खरीदे हेलीकॉप्टर कंपनी के और शेयर, 11 दिन में 55% उछले शेयर रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस (Motilal Oswal Financial Servi...