मथुरा, अप्रैल 11 -- जनपद में सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां पर विगत 11 दिनों में अब तक 1400 मीट्रिक टन टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बम्पर खरीद के साथ ही जनपद आगरा मंडल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। जिले में छह संस्थाओं द्वारा खोले गए 88 सरकारी क्रय केन्द्रों पर 30 मार्च से गेहूं खरीद का कार्य संचालित किया जा रहा है। इनमें से 39 केन्द्रों पर अब तक 228 किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। हालांकि खरीद शुरू होने के 12 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक शासन से जिले में गेहूं खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो सका है। जिले में अब तक 11474 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा दिया है। इससे आने वाले दिनों में गेहूं खरीद और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार 15 जून तक गेहू...