भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर। जिले में गेहूं की खरीद काफी धीमी गति से हो रही है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई है। 57 पैक्स और व्यापार केंद्रों पर शनिवार तक मात्र 76.550 एमटी की खरीद हुई है। इस बार का लक्ष्य 307 एमटी दिया गया है। ऐसे में संभव है कि टार्गेट पूरा कर लिया जाए। इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) Rs.2,585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में Rs.160 रुपये अधिक है। जिला सहकारिता पदाधिकारी सतीश कुमार झा ने बताया कि पैक्स या व्यापार केंद्रों पर गेहूं बिक्री के 48 घंटे के भीतर सीधे किसानों के बैंक खाते (डीबीटी) में ट्रांसफर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...