11 दिन बाद मूक-बधिर बालक परिजनों से मिला
औरैया, जून 30 -- अछल्दा थाना पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से 11 दिन से लापता 13 वर्षीय मूक-बधिर बालक सकुशल अपने परिजनों से मिल गया। मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। थाना सफीपुर जनपद उन्नाव के ग्राम सन्दा खानपुर निवासी 13 वर्षीय अनिकेत पुत्र गंगासागर 19 जून को अचानक घर से लापता हो गया था। मूक-बधिर होने के कारण परिजनों की चिंता और बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो थाना सफीपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बीच करीब एक सप्ताह पहले अनिकेत अछल्दा क्षेत्र में भटकता हुआ मिला। सूचना पर अछल्दा पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित रखा और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने सोशल मीडिया के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.