बिजनौर, अप्रैल 6 -- चांदपुर। चांदपुर में व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का 11 दिन बाद भी खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। चांदपुर के एक व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का 11 दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं व्यापारी वर्ग में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वही मोहल्ला निवासी व्यापारी निरीश कुमार उर्फ बिल्लू गुप्ता के भतीजे मुकुल गुप्ता के स्टोर रूम से चोरों ने सोने के आभूषण और करीब आठ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच के लिए चार टीमें भी गठित की थीं।घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.