हमीरपुर, जून 27 -- मौदहा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में दिव्यांग शिक्षक ओमनारायण की गला घोंटकर हत्या के मामले में 11 दिन बीतने के बावजूद पुलिस अब तक न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही घटना का खुलासा किया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्यांग की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हमें घटना की जानकारी मिली गौरतलब है कि 30 वर्षीय ओमनारायण पुत्र बरदानी का शव 17 जून की सुबह घर के अंदर लैगी के फंदे से लिपटा फर्श पर मिला था। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई थी। जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। इसके बावजूद घटना के 11 दिन बीत जाने पर भी पुलिस न तो किसी आरोपी तक पहुंच सकी है ...