नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- सरकार और बैंक लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ जनता को आगाह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी आए दिन कई भोले-भाले लोग इन अपराधियों को चंगुल में फंस जाते हैं। महाराष्ट्र के शहर पुणे से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक साइबर ठगों के झांसे में आकर एक 75 वर्षीय डॉक्टर ने अपने जीवन भर की जमा पूंजी गंवा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर बुजुर्ग डॉक्टर से धोखाधड़ी की। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला जनवरी में शुरू हुआ था। पीड़ित व्यक्ति को एक अनजान नंबर से निवेश को लेकर एक मैसेज आया, जिसमें शेयर बाजार में निवेश की बात कही गई थी। बुजुर्ग व्यक्ति ने पैसे कमाने में दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद उसे वीआईपी स्टॉक 24 नामक एक व्हाट्सअप ग्रु्प से जोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.