लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के कारण यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। जिसके कारण 11 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेनें चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी। इसके एवज में बादशाह नगर और ऐशबाग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। ऐसे में यात्री इन दोनों स्टेशनों से ट्रेनों में चढ़ और उतर सकते हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ में कॉनकोर्स लांचिंग को लेकर मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस का रास्ता बदलाट्रेन मार्ग परिवर्तन - मुजफ्फरपुर से 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 जून को चलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-बादशाह नगर, ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- 15 मई से 23 जून...