प्रयागराज, अगस्त 19 -- उत्तर मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। प्रयागराज-उधना द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (04105/06) के आठ-आठ फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रयागराज से यह ट्रेन तीन से 27 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार तथा उधना से चार से 28 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार चलेगी। प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष ट्रेन (04111/12) के भी नौ-नौ फेरे बढ़ाए गए हैं। सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन (04119/20) के चार-चार और सूबेदारगंज-उधना (04155/56) के पांच-पांच फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज-दादर (04139/40) के चार-चार और सूबेदारगंज-दादर (04175/76) के चार-चार अतिरिक्त फेरे होंगे। सूबेदारगंज-वलसाड (04177/04178) के भी पांच-पांच फेरे बढ़ाए गए हैं। यह भी पढ़ें- तीन स्पेशल ट्रेनें अब नियमित, अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप मे...