11 जून को होगी बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल, तैयारियों का परखा जाएगा दम
कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए जिले में 11 जून को सुबह 9 बजे से मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों, बचाव दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन की तत्परता, समन्वय क्षमता और उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता का आकलन करना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और मजबूत बनाने के लिए आयोजित अभ्यास है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन ने नागरिकों को निर्देश दिया है कि मॉक ड्रिल के दौरान अनावश्यक भीड़ न लगाएं, राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा न पहुंचाएं और सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें। बच्चों, बुजुर्गों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.