11 जून को होगी जनसभा
रुडकी, जून 9 -- रुड़की। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले 11 जून को रामपुर चुंगी के पास एक होटल में जनसभा करेंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि पार्टी राज्य में अगले विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती और रणनीति के साथ लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अठावले पार्टी की नीतियों, संगठन की भावी रणनीति तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- 11 जून को होगी जनसभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.