11 जून को बदले समय से रवाना होगी नारंगी-गोरखपुर स्पेशल
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के कटिहार-कुरेठा पर यातायात ब्लॉक के चलते कुछ को रीशिड्यूल किया गया है जबकि कुछ रूट बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। पुनर्निधारण- असम स्थित नारंगी से 11 जून, 2026 को चलने वाली 05633 नारंगी-गोरखपुर स्पेशल नारंगी से दोपहर 1.20 बजे के स्थान पर शाम 6.50 बजे चलाई जाएगी।मार्ग परिवर्तन-गोमतीनगर से 08 जून, 2026 को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ठाकुरगंज-पावाखाली के रास्ते चलाई जाएगी।-गुवाहाटी से 08 जून, 2026 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पावाखाली-ठाकुरगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.