समस्तीपुर, जून 10 -- रोसड़ा। नगर परिषद क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ 11 जून को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सड़क किनारे लगाए गए ठेले-खोमचे, अस्थायी दुकानें और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। मंगलवार को नगर परिषद कर्मियों ने बाजारों और मुख्य सड़कों पर प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों को पूर्व सूचना दी तथा स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की। नगर परिषद प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान हटाए गए सामान को जब्त कर लिया जाएगा और कार्रवाई में आने वाले खर्च की वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। प्रशासन के अनुसार शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने, जाम की समस्या दूर करने और पैदल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 11 जून को चलेगा अतिक्रमण...