भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर। स्वदेशी जागरण मंच का दक्षिण बिहार प्रांत स्तरीय दो दिवसीय विचार वर्ग 11 एवं 12 जुलाई को भागलपुर में आयोजित होगा। इसमें दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को वैचारिक, आर्थिक एवं सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच, भागलपुर की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक रणजीत राय ने की। उन्होंने बताया कि विचार वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में स्वदेशी विचार, राष्ट्रीय चिंतन और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करना है। बैठक में विचार वर्ग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विभाग संयोजक निर्दोष मिश्रा, विचार वर्ग आयोजन समिति के संयोजक शेखर घोष, डॉ. प्रियतम सिन्हा, शिक्षाविद उत्...