हाथरस, जून 23 -- हाथरस। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 जुलाई, 2026 से 31 जुलाई, 2026 तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई, 2026 से 31 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित सभी गतिविधियां विस्तृत कार्ययोजना के अनुरूप संचालित की जाएं तथा तैयार कार्य योजना को स्वास्थ्य विभाग से साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा रोगियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उप...