11 जिलों ने ही तबादले की आपत्ति निस्तारण में दिखाई रुचि
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज। अंत:जनपदीय या जिले के अंदर तबादले और समायोजन को लेकर प्रदेशभर से मिली आपत्तियों में से केवल 11 जिलों ने ही निस्तारण किया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सुरेन्द्र कुमार तिवारी, उपसचिव अजय प्रताप सिंह, संबंधित मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक और बीएसए की चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। सौरभ कुमार सिंह व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में दायर विशेष अपील में 487 शिक्षक ऐसे थे जिन्होंने आपत्तियां की थी और चाहते थे कि उनकी सुनवाई की जाए। ऐसे शिक्षकों की सुनवाई 20 से 25 अगस्त तक गूगल मीट के माध्यम रखी थी। सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से 11 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार आपत्तियों के निस्तारण के लिए मऊ, फतेहपुर, बागपत, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.