लातेहार, दिसम्बर 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ नेता जीतवाहन मुंडा ने की। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी को यूनियन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अवसर न सिर्फ श्रमिक एकता का प्रतीक होगा बल्कि जिले की राजनीति की दशा और दिशा निर्धारित करने का भी काम करेगा। स्थापना दिवस समारोह में जिले भर के मजदूर, सदस्य और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। श्री साहू ने यह भी घोषणा किया कि जनवरी और फरवरी माह में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दैनिक मजदूर यूनियन से जुड़कर अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती के साथ उठा सकें। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.