बिहारशरीफ, दिसम्बर 25 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 11 होनहार छात्रों ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। छात्रों ने बताया कि कड़ी मेहनत और पढ़ाई में अनुशासन से यह सफलता मिली है। सफल छात्रों को समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। सफल छात्रों में रिशु कुमार, ऋषु राज, रोहित कुमार, शिवाय प्रकाश, स्वयं कुमार, वैभव कुमार, एस प्रदीप, आनंद रंजन, अरुणोदय सागर, आर्यन राज और आर्यन शेखर शामिल हैं। वीएम क्लासेस के निदेशक मनीष कुमार व विकास कुमार ने इन छात्रों को बधाई दी है। मौके पर भारत गोपाल पांडे, रॉकी रोशन, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, कुश कुमार, निवास कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.