नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता कल्याणपुरी में हुई सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार तड़के विधायक कुलदीप कुमार सहित 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।इसके बाद मृतक के शव को परिवार के साथ गाजियाबाद ले गई, जहां हिंडन में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आप नेताओं ने कुलदीप को ले जाने के चलते पुलिस पर जमकर निशाना साधा। हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई भी करवाई गई, जहां पुलिस ने बताया कि दोपहर में उन्हें छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार को कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या हुई थी। यह भी पढ़ें- हमारे विधायक कहां हैं? अरविंद केजरीवाल ने क्यों पूछा प्रधानमंत्री मोदी से ऐसा सवाल इस मामले में विधायक कुलदीप कुमार पीड़ित परिवार के लिए एख करोड़ रुपये का मुआवज...