11 घंटे देरी से पहुंची सप्तक्रांति ट्रेन
बगहा, जून 17 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज जंक्शन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बुधवार को देरी से हुआ। रेल यात्री सुदर्शन पटेल, नवल कुमार,मंजू देवी आदि ने कहा कि गर्मी में भी ट्रेनों का लेट चलना परेशान करने वाला है। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को करीब 11 घंटे की देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। वहीं आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली 05580 करीब 12 घंटा देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। इसी प्रकार आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन 9 घंटे, आनंद विहार से दरभंगा के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 5 घंटे, आनंद विहार से लौकाहा बाजार जाने वाली स्पेशल गाड़ी संख्या 04014 करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.