11 ग्राम पंचायत अधिकारियों का ब्लॉक बदला, हुआ ट्रांसफर
बस्ती, जून 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने जनपद के 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उनका 31 मई की देर शाम ट्रांसफर कर दिया गया। डीपीआरओ कार्यालय से मिली जानकार के अनुसार ट्रांसफर किए गए सचिवों में घनश्याम यादव और गोरखनाथ यादव को कुदरहा से दुबौलिया, विनय कुमार सिंह, अनूप कुमार व शेषराम दिवाकर को दुबौलिया से हर्रैया, पंकज यादव को दुबौलिया से कुदरहा, अजय कुमार को कुदरहा से दुबौलिया, संदीप कुमार को हर्रैया से कुदरहा, अनिल सिंह को हर्रैया से दुबौलिया, अखंड प्रताप सिंह को हर्रैया से विक्रमजोत तथा शैलेन्द्र त्रिपाठी को रुधौली से सदर ट्रांसफर किया गया। डीपीआरओ ने सभी को निर्देशित किया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देकर सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.