गाजीपुर, अप्रैल 8 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को तड़के रामपुर बुद्धसेन तिराहा से एक पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किया और एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान 25 वर्षीय सरमेश यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी ग्राम छपरा, थाना खानपुर के रूप में हुई है। सादात थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव ने बताया कि मखदुमपुर चौकी प्रभारी पुनीत कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिदिरगंज से खानपुर की ओर एक पिकअप में गोवंश लादकर बिहार के रास्ते बंगाल बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। तस्करों ने 10 गायों और एक बछड़े सहित सभी 11 गोवंशों के मुंह और पैर बेरहमी से बांध रखे थे। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मखदुमपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पुनीत कुमार और सहकर्मियों के साथ रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर घेराबंदी की। इस दौरान...