11 गांवों में एडीओ पंचायत बने प्रशासक, डीएम की अनुमति से ही होगा काम
महाराजगंज, जून 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिले की रिक्त 11 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक के रूप में नियुक्ति कर दी है। अन्य गांवों में प्रधानों को ही प्रशासक बनाया गया है। 2021 का पंचायत चुनाव 882 ग्राम पंचायतों में हुई थी। 26 मई 2026 को कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधानों को ही प्रशासक बनाया गया। लेकिन रिक्त वाले 11 ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासक ग्राम पंचायत के दैनिक कार्यों, योजनाओं के संचालन व आवश्यक प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। हालांकि किसी भी नई विकास योजना अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.