देवघर, अगस्त 15 -- देवघर प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में गुरुवार दिन भर में 11 गर्भवती महिलाओं की सर्जरी की गयी। इनमें 10 महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ, जबकि एक महिला का मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किया गया। उक्त महिला के गर्भ में भ्रूण की मृत्यु हो गयी थी। डॉक्‍टर रवि रंजन ने महिला डॉक्‍टर की सहयोग से ऑपरेशन के माध्यम से मृत भ्रूण को बाहर निकाला। सिजेरियन ऑपरेशन कराने वाली दो महिलाओं का इसी दौरान बंध्याकरण भी किया गया। सभी ऑपरेशन सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि रंजन ने किये। उनके साथ एनेस्थेटिस्ट डॉ. निताशा मौजूद रहीं।

सर्जरी के दौरान सावधानी ऑपरेशन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने भी सहयोग किया। डॉ. रवि रंजन ने बताया कि अधिकांश महिलाओं का यह दूसरा या तीसरा सिजेरियन ऑपरेशन था। ऐसे मामलों में पूर्व में हुए ऑपरेशन के कारण चिक...