11 गज जमीन के विवाद में खुद चाकू से किया गले पर वार
हापुड़, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में बुधवार को पिता से 11 मात्र गज जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुत्र ने खुद चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आजाद अपने ही पिता से मात्र 11 गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पिता ने उसे जमीन देने से इनकार कर दिया। बताया गया कि इसके चलते युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बुधवार को पारिवारिक स्तर पर विवाद और बढ़ने के बाद वह काफी परेशान हो गया। बताया गया कि दोपहर के समय युवक तगासराय गेट के पास पहुंचा। वहां उसने चाकू से अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.