सोनभद्र, मार्च 31 -- शक्तिनगर । हिंदुस्तान संवाद आगामी 2 अप्रैल को हनुमान महोत्सव के अवसर पर 11 प्रखंडों से निकलने वाले शोभा यात्रा को लेकर शक्ति नगर थाने में मंगलवार को बैठक आहूत की गयी। संरक्षक हेमंत मिश्रा ने बताया कि 11 खंड बांसी, बीना, कोहरौलिया, खड़िया, परसवार, चिल्काडांड, चिल्काडांड बस्ती, अंबेडकर नगर, बस स्टैंड, शिवाजी नगर एवं विद्युत विहार कॉलोनी से श्रद्धालु जुलूस एवं शोभा यात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा का एकत्रीकरण पीडडब्लू डी चौराहे पर होगा। जहां से जुलूस ज्वालामुखी मंदिर आरती ग्राउंड पहुंचेगा। महा आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। शक्ति नगर थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कोयला एवं राख का परिवहन और अस्थायी रूप से बंद रहेगा। बैठक में प्रशां...