चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी ने टीवी यूनिट मानिकपुर से इलाज करा रहे 11 क्षय रोगियों को पोषण किट का वितरण किया। उनको लगातार इलाज के लिए प्रेरित किया गया। पोषण किट में दाल, भुना चना, मूगफली, सोयावीन की बडी व गुड दिया गया। सीएमओ ने कहा कि इस सेवन से क्षय रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। जिससे क्षय रोग से ग्रसित व्यक्ति की बीमारी ठीक होने के ही होने वाले संक्रमण को भी रोका जा सकेगा। इस दौरान डा पवन पालीवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डा अरूण पटेल, ज्ञानचंद्र शुक्ला, विवेक मिश्रा, शैलेन्द्र निगम, मुन्ना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.