चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटा-राउरकेला -झारसुगुड़ा होकर हावड़ा मुंबई हावड़ा द्विसप्ताहिक स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 02870 हावड़ा मुंबई स्पेशल ट्रेन 11 दिसंबर गुरुवार को हावड़ा से 13.55 बजे खुलेगी और यह खड़गपुर टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए दूसरे दिन मुबंई 23.45 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 02869 मुंबई हावड़ा स्पेशल ट्रेन 13 दिसंबर शनिवार को मुंबई से 11.05 बजे खुलेगी और यह ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल के इन्हीं स्टेशनों में रुकती हुई दूसरे दिन हावड़ा 20.55 बजे पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...