संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी की अध्यक्षता में 11 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तहसील खलीलाबाद के सभाागार में आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिलाएं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत-काली जगदीशपुर, विकास खण्ड-नाथनगर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.