बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन हो चुका है। ग्यारह जनवरी को सभी बीएलओ अपने-अपने संबंधित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाएंगे। जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक अपने नाम का अवलोकन कर सके। एवं आवश्यकता अनुसार दावा आपत्ति दर्ज करा सके। डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि कार्य की सुचारुता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्यारह जनवरी रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद जिन विद्यालयों,महाविद्यालयों व कार्यालयों में मतदेय स्थल स्थित हैं। उन्हें खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित प्रधानाचार्य आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराते हुए बीएलओ के कार्य में सहयोग करेंगे। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.