लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम जी महाराज की निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विशाल शोभा यात्रा 11 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाएगी। निशान शोभा यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे नीलकंठ मैदान से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अरुण नगर, कंजा होते हुए देवस्थान पर स्थित श्री खाटू श्याम जी के मंदिर पर सम्पन्न होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चलेंगे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहेगा। श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के अध्यक्ष और महामंत्री ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.