चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र के हो आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं एवं प्रकृति-पूजा को संरक्षित एवं प्रचारित करने के उद्देश्य से कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन कोल्हान बह रुमुल आयोजन समिति द्वारा 15 मार्च को खूंटकट्टी मैदान, तांबो (चाईबासा) में होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को को प्रकृति व्याख्या केंद्र, खूंटकट्टी मैदान में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सचिव रेयांस सामड ने कहा कि हो समाज की पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य, गीत-संगीत एवं बह पर्व (बाहा परब) की महिमा को पुनर्जीवित करना है। बह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों (गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.