11 केवी लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
औरैया, जून 2 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐली में मंगलवार सुबह 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दुख का माहौल रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि मंगलवार सुबह एक मोर उड़ते समय गांव के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के तारों के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही मोर तड़पता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद राष्ट्रीय पक्षी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.