किशनगंज, जनवरी 6 -- किशनगंज । संवाददाता पुलिस ने दिसंबर महीने में हुई 11 केवी विद्युत तारों की चोरी की घटना का उद्भेदन सोमवार को किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के तार और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पो भी बरामद किया है। साथ ही लगभग 220 मीटर चोरी का विद्युत तार (5 बंडल), पोल पर चढ़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली लोहे की विशेष चप्पल, एक टेम्पो व तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सोमवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के पहाड़कट्टा और पोठिया थाना क्षेत्र में 11, 21 और 26 दिसंबर 2025 को रात के अंधेरे में तार चोरी की घटना घटित हुई थी। हाई वोल्टेज लाइन से तार काटकर चोरी की गई थी। घटना के संबंध में पहाड़कट्टा तथा पोठिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.