11 केवीए हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत
साहिबगंज, जून 21 -- साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनिया में पहाड़ की तलहटी में शनिवार की रात 11केवीए के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक हाइवा चालक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। हाइवा चालक बिहार के जमुई जिला का अजय कुमार (36) था। जानकारी के अनुसार हाइवा चालक अपने हाइवा ( बीआर 52पी 7761) को त्रिपाल से ढक रहा था। अंधेरा होने पर उसे 11 हजार तार को नहीं दिखा और वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में अ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिर्जाचौकी थाना के एएस आई शिव लाल मरांडी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पर मृतक का बड़ा भाई विजय यादव ने बताया कि उसका भाई शेखपुरा में अजीत कुमार नामक व्यक्ति का हाइवा चलाता था। मृतक अजय मिर्जाचौकी में डस्ट लोड करने आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.