11 केवीए तार समेत लाखों की सामग्री चोरी, प्राथमिकी
देवघर, मार्च 24 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोरिया टिल्हा गांव के समीप लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में 11 केवीए बिजली तार और अन्य उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोगी संवेदक रवि कुमार सिन्हा ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि कंपनी की ओर से बड़ा मेरखी से कोरिया टिल्हा गांव तक 11 केवीए विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 1 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने करीब 2.8 किलोमीटर एसीएसआर डॉग कंडक्टर तार, पीएससी पोल, पोल टेप ब्रैकेट सहित अन्य उपकरणों की चोरी कर ली। चोरी गई सामग्रियों की कुल कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद कार्य प्रभावित हो गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी परेशानी उत्पन्न हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.