एटा, मार्च 13 -- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 14,15 मार्च को होगा। परीक्षा आयोजन के लिए जनपद में 11 केन्द्र बनाये गये है। जहां पर परीक्षा आयोजन को हुई तैयारियों का गुरुवार को एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। निरीक्षण में जहां-जहां कमियां मिली। उनको तत्काल दूर कराये जाने के निर्देश एसएसपी ने दिये हैं। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 14, 15 मार्च को जनपद में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जहां पर प्रथम पाली में 10 से 12 बजे, दूसरी पाली में 3 से पांच बजे तक दो दिन में 3120 अभ्यर्थी सहभागिता करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा आयोजन के लिए केन्द्रों पर 11 सेक्टर, 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.