मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में बुधवार को 11 केन्द्रों पर राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति परीक्षा हुई। चार हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए।इस बार बिहार से सर्वाधिक आवेदन करने वाले में टॉप 5 में मुजफ्फरपुर जिला रहा है। इस बार इसी परीक्षा के आधार पर मॉडल स्कूल में बच्चों का नामांकन होना है। आठवीं कक्षा के बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए। बच्चों ने कहा कि मैट का सवाल कठिन था। मानसिक योग्यता से जुड़े कई सवालों में बच्चे उलझे रहे। जिले में नथुनी भगत स्कूल, राधा कृष्ण केडिया, पुरूषोत्तमपुर हाईस्कूल, उर्दू गर्ल्स स्कूल, नवराष्ट्र हाईस्कूल पताही समेत अन्य स्कूलों में परीक्षा हुई।दो पालियों में हुई परीक्षापरीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक हुई। दृ...