एटा, मार्च 13 -- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए परीक्षा का आयोजन शनिवार से 11 परीक्षा केन्द्र पर होगा। परीक्षा आयोजन के लिए जनपद में बनाए गए 11 केन्द्रों पर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण का जायजा लिया। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नगर के तिराहा-चौराहा पर होर्डिग्स लगाये गये है, जिनको स्केन कर परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र की जानकारी ले सकेंगे। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 14, 15 मार्च को जनपद में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जहां पर प्रथम पाली में 10 से 12 बजे, दूसरी पाली में 3 से पांच बजे तक दो दिन में 3120 अभ्यर्थी सहभागिता करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.