अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- अल्मोड़ा मुकेश सक्तटा। संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) और राष्ट्रीय रक्षा व नौसेना अकादमी परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम युक्ता मिश्र ने बैठक ली। अधिकारियों को सुरक्षा के साथ सुविधाओं की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि परीक्षा अल्मोड़ा के 11 केंद्रों में संचालित होगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी पूरी करने के निर्देश दिए। बताया कि परीक्षा केंद्रों के लिए रिजर्व समेत कुल 29 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए 3005 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सीडीएस परीक्षा की प्रथम पाली का पेपर (अंग्रेजी) सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक होगा। द्वितीय पाली की परीक्षा (सामान्य ज्ञान) 12:30 से 2:30 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा (प्रारंभिक गणित) 4:...